Welcome to Bhagatpura, Dist. Sikar (Rajasthan)

Dec 26, 2013

विधानसभा चुनाव : गांव के पोलिंग बूथ पर भारी रही भाजपा

राज्य में हाल ही सम्पन्न हुये विधानसभा चुनावों में गांव में भाजपा का पलड़ा भारी रहा, हालाँकि गांव के अधिसंख्य मतदाता भाजपा का पारम्परिक वोट बैंक है फिर भी पिछले चार चुनावों में लगातार माकपा की जीत के चलते गांव में भाजपा के काफी पारम्परिक वोट माकपा की और खिसक गये थे, वैसे भी इन चुनावों से पहले हुये ज्यादातर चुनावों में भाजपा यहाँ तीसरे स्थान पर होने के कारण भी उसके पारम्परिक वोट अन्य पार्टियों की और खिसके गये थे|

इस बार राज्य चुनावों में चली मोदी लहर का असर गांव में भी व्यापक पैमाने में देखने को मिला, पिछले चुनावों में भाजपा प्रत्याशी गोवर्धन वर्मा द्वारा आशा के विपरीत ज्यादा वोट प्राप्त करने के कारण भी इस बार भाजपा का खिसका पारम्परिक वोट फिर भाजपा के पक्ष में जीत की उम्मीद कर आ जुटा| और यही कारण था कि इस बार गांव में भाजपा के पक्ष में लहर साफ़ दिखाई दे रही थी| हालाँकि माकपा कार्यकर्ताओं की अति-सक्रियता के चलते मतदान पूर्ण होने के बाद यही कयास लगाये जा रहे थे कि- इस बार भी गांव में माकपा प्रत्याशी आगे रहेगा या बराबर| पर जब मतगणना के परिणाम आये तो गांव के दोनों बूथों पर भाजपा आगे रही|

गांव के कुल १४५० मतों में से ९६४ मत पड़े, जिनमें भाजपा को ४६५, माकपा को ३२१, कांग्रेस को ११० व अन्य को ४४ वोट मिले वहीँ २४ मतदाताओं ने नोटा पर चटका लगाया|

Dec 21, 2013

गांव के मुकन्दाराम ने रिश्वत मांगने वाले भ्रष्ट बिजली कर्मियों को पकड़वाया

भगतपुरा निवासी मुकंदाराम ने अपने कुएं से घर में बिजली का तार लगा रखा था। बुधवार को मुकेश वर्मा व रवि कुमार उसके कुएं पर गए। अवैध रूप से तार लगाने पर वीसीआर भरने की बात कही। इन्होंने वहां फोटोग्राफी की मुकंदाराम को ऑफिस में आने की बात कहकर लौट आए।

गुरुवार को मुकंदाराम ऑफिस पहुंचा तो लाइनमैन ने पांच हजार रुपए मांगे, तो उसने शिकायत एसीबी में की। सत्यापान के बाद एसीबी टीम ने कार्रवाई का फैसला किया। लाइनमैन ने मुकंदाराम से कहा कि शुक्रवार को जेईएन को तीन हजार रुपए दे देना। शुक्रवार सुबह वह जेईएन को पैसे देने गया। पैसे लेते ही जेईएन को एसीबी कार्रवाई की भनक लग गई और वह कार लेकर खूड़़ की तरफ चला गया। एसीबी टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। इसके बाद कार्यालय से लाइनमैन को भी पकड़  गया। आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
@ भास्कर समाचार के अनुसार -
एसीबी ने बिजली निगम के खूड़़ जीएसएस जेईएन मुकेश वर्मा को तीन हजार की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जेईएन ने वीसीआर नहीं भरने की एवज में यह राशि ली थी। वह कार्यालय के ही लाइनमैन रवि कुमार के मार्फत रिश्वत ले रहा था। एसीबी ने लाइनमैन को भी गिरफ्तार कर लिया है।
घूस के लिए पहले पांच हजार रुपए मांगे थे। बाद में तीन हजार में सौदा तय हुआ। एसीबी की गिरफ्त में आए मुकेश वर्मा ने पूछताछ में बिजली निगम को ही कठघरे में खड़ा कर दिया। उसने एसीबी टीम से कहा है कि साहब, पूरा विभाग ही भ्रष्ट है। बिजली चोरी पकडऩे जाओ तो पैसे बरसते हैं। वीसीआर के नाम पर खूब आमदनी होती है। सब लेते हैं। इसलिए मैं कैसे बच सकता था।

Dec 2, 2013

विधान सभा के लिए गांव में शांतिपूर्ण हुआ मतदान

राजस्थान विधानसभा के लिये १ दिसंबर को हुए मतदान के दौरान गांव में शांतिपूर्ण व अनुशासित तरीके से मतदान हुआ| जिसकी प्रशंसा चुनाव केंद्र के दौरे पर आये चुनाव मजिस्ट्रेट ने भी की | कुल १४४० मतों में से ९६४ मत विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के प्रत्याशियों के पक्ष में डाले गये हालाँकि भाजपा व माकपा के पक्ष में मतदाताओं का रुझान ज्यादा रहा|
माकपा व भाजपा कार्यकर्त्ता मतदाताओं को घरों से लाने व उन्हें मतदान के सम्बन्ध में समझाते नजर आये वहीँ कांग्रेस का कमजोर प्रत्याशी होने के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर नहीं आया|
सुबह मतदान शुरू होते ही गांव में रहने वाले मतदाताओं ने मतदान कर भीड़ से बचने का लाभ उठाया वहीँ ढाणियों में रहने वाले मतदाता आखिरी समय तक आते रहे पर दो मतदान केंद्र होने के चलते किसी भी मतदाता को भीड़ का सामना नहीं करना पड़ा!

Apr 28, 2013

अभिमन्यु राजवी भगतपुरा में

पूर्व उप राष्ट्रपति स्व. भैरों सिंह जी शेखावत के दोहिते व राजस्थान भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह राजवी आज स्व. भैरों सिंह जी शेखावत के परम मित्र और राजस्थानी भाषा के मूर्धन्य साहित्यकार व इतिहासकार सौभाग्य सिंह जी शेखावत से मिलने भगतपुरा पधारे| श्री राजवी के साथ भाजपा नेता रिछपाल सिंह जी कविया व सामाजिक कार्यकर्त्ता उम्मेदसिंह करीरी भी भगतपुरा पधारे|

इस अवसर पर श्री सौभाग्य सिंह जी ने अपने परम मित्र स्व.भैरोंसिंह जी को याद करते हुए उनके साथ बीते कई संस्मरण सुनाये जिन्हें उपस्थित सभी ने बड़े मनोयोग से सुना व श्री सौभाग्य सिंह जी के साथ साहित्य व इतिहास पर विस्तार से चर्चा की| श्री राजवी ने सौभाग्य सिंह जी द्वारा की गयी साहित्य साधना व इतिहास पर शोध को एक जगह व्यवस्थित कर शोधार्थियों के लिए एक पुस्तकालय की स्थापना की जरुरत बताई ताकि श्री सौभाग्य सिंह जी का शोध आने वाली पीढ़ी के शोधार्थियों के काम आ सके साथ ही इस सम्बन्ध में अपनी और से भी पूरा सहयोग देने की बात कही|

भाजपा नेता रिछपाल सिंह जी ने भी स्व.भैरों सिंह के साथ अपने संस्मरण व सौभाग्य सिंह जी के साथ अपने मधुर संबंधो को याद करते हुए कई बातें बताई| श्री सौभाग्य सिंह जी द्वारा स्व. भैरों सिंह जी के पहले चुनाव प्रचार के कई किस्से सुनाये जिन्हें श्री राजवी अपने मोबाइल में रिकार्ड करने का लोभ नहीं छोड़ पाये और सौभाग्य सिंह जी द्वारा कहा गया हर एक शब्द अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करते दिखाई दिए|

साहित्य व राजस्थान के इतिहास पर चर्चा के दौरान अभिमन्यु सिंह राजवी का साहित्य व इतिहास पर गहरा ज्ञान व रूचि के बारे में जानकार उपस्थित सभी लोग अभिभूत थे| कार्यक्रम के आखिर में श्री राजवी भगतपुरा स्थित उस ऐतिहासिक जगह भी गये जहाँ से उनके नानोसा स्व.भैरों सिंह जी ने अपने पहले चुनाव का प्रचार अभियान शुरू कर राजनैतिक यात्रा की शुरू की थी|


रतनसिंह,भगतपुरा,अभिमन्युसिंह राजवी, सौभाग्यसिंह जी,रिछपालसिंह कविया,उम्मेदसिंह करीरी व महावीरसिंह भगतपुरा


Jan 26, 2013

गिरवर सिंह शेखावत को गांववासियों की और से बधाइयाँ

नागदा : भगतपुरा गांव के सपूत गिरवर सिंह शेखावत आज ग्रेसिम इंडस्ट्रीज द्वारा वर्ष के श्रेष्ठ कामगार का अवार्ड देते हुए कारखाना प्रबंधकों द्वारा सम्मानित किया गया | गिरवर सिंह शेखावत को मेहनत व निष्ठापूर्वक कर्तव्य निभाने के लिए सम्मानित होने पर गांव के सभी लोगों की और से हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ|

Jan 15, 2013

धूमधड़ाके से मनाया मकर सक्रांति पर्व

कल मकर सक्रांति का पर्व पुरे गांव में धूमधाम से मनाया गया| भगतपुरा से राजुल शेखावत ने बताया कि- कल गांव के सभी वर्गों के गांव वासियों के घरों में मकर सक्रांति का पर्व मनाने को सुबह ही तिल के लड्डू व मिठाइयाँ बनायीं गई| गांव की महिलाएं जहाँ पकवान बनाने में व्यस्त रही, वहीं गांव के युवाओं ने इस अवसर पर पतंगे उड़ाकर कर व संगीत की धुनों पर नाच यह पर्व मनाया| गांव के सभी युवा ठाकुर फ़तेह सिंह जी की हवेली की छत पर सुबह छ: बजे ही एकत्र हो गए थे जहाँ उनके नाच गाने के लिए संगीत हेतु डीजे आदि की व्यवस्था अर्जुन सिंह, जोरावर सिंह, सुरेन्द्र सिंह व लोकेन्द्र सिंह सेवा आदि ने मिलकर कर रखी थी| जहाँ शाम छ: बजे तक गांव के युवा राजस्थानी संगीत की मधुर स्वर लहरियों के साथ नाचते हुए मकर सक्रांति का पर्व मनाते रहे साथ ही कुछ युवा पतंगबाजी में व्यस्त रहे|ज्ञात हो मकर सक्रांति के पर्व पर शेखावाटी आँचल में पतंगे उड़ाने का विशेष चलन रहा है| पतंग बाजी में भवानी सिंह शेखावत जहाँ दूसरों द्वारा उड़ाई पतंगे काटने में अव्वल रहा वहीं कटी पतंगे लूटने में भी अव्वल रहा| आखिर शाम छ: बजे बाद अँधेरा होने पर दो लेम्प लगी पतंगे उड़ाकर युवाओं ने इस कार्यक्रम को समाप्त किया|